पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 7.63 ग्राम कोकीन और 31.08 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी ओल्ड फरीदाबाद, हरियाणा का अभिषेक चौहान उर्फ धीरेंद्र सिंह (40) है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा के मुताबिक, टीम को 22 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में नशीले पदार्थों की सप्लाई होने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने सूचना के आधार तस्कर को कृष्णा नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अन्य सहयोगी के साथ नशीले पदार्थों की सप्लाई की बात कबूल की। संवाद