फरीदाबाद पल्ला क्षेत्र में पुश्ता बांध के पास चलती कार में लगी आग। संवाद।
इंजन से धुआं निकलते ही कार से कूदा चालक, कुछ सेकेंड में लगी आग
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में पुस्ता बांध रोड से यमुना कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर देर रात एक कार में आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगा दी। इसके कुछ ही सेकेंड बाद कार आग की लपटों से घिर गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार को नुकसान पहुंचा। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के अनुसार, चालक कोचिंग देकर लौट रहा था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।