शानदार प्रदर्शन करने वाले संजय बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को दो दिवसीय टेस्ट मैच खेला गया। इसमें ड्रीम-11 डबुआ ने स्टार-11 डबुआ को हराया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करने आई स्टार-11 डबुआ की टीम पहली पारी में 228 रन पर सिमट गई। स्टार-11 के लिए तीर्थ भड़ाना ने 60 रन बनाए। वहीं ड्रीम-11 के लिए सतेंद्र गुर्जर ने चार विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ड्रीम-11 डबुआ की टीम ने 208 रन बनाए। 20 रन की बढ़त लेकर उतरी स्टार-11 की टीम 187 रन पर ऑलआउट हो गई। चौथी पारी में ड्रीम-11 को जीत के लिए 208 रन बनाने थे, जो कि टीम ने सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए। ड्रीम-11 के लिए पहली पारी में ध्रुव गुप्ता ने 54 रन बनाए। वहीं स्टार के लिए विशाल, सलमान, यश और टिंकू ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में स्टार के भोलू और तीर्थ ने 36-36 रन का योगदान दिया। वहीं ड्रीम-11 के लिए सतेंद्र गुर्जर, अशोक और गणेश ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। चौथी पारी में ड्रीम-11 के महेश ने 81 और नरेंद्र ने 63 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। स्टार के लिए संजय ने दो विकेट लिए।