फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गलियों में बह रहा नालियों का पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ 60 फीट रोड पर इन दिनों नाला निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते नालियों का पानी नाले तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके कारण गंदा पानी घरों के बाहर ही जमा हो रहा है। जिससे पूरे इलाके में गंदगी फैल गई है। वहीं निर्माण कार्य के चलते गलियों में आने-जाने के रास्ते भी बंद हो गए हैं। स्थानीय निवासी आशीष ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब निर्माण कार्य के कारण हालात और भी बिगड़ गए हैं। राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है। कुछ गलियों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान उचित प्रबंधन नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें