फरीदाबाद। भारतीय जनसंघ के पुरोधा स्व. डॉ. मंगल सेन की जयंती सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई। डॉ. मंगल सेन हरियाणा भाजपा संगठन के सूत्रधार, प्रेरणास्रोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं लगातार सात बार विधान सभा का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता रहे। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में जिला भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र और समाज सेवा के उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। संवाद