फरीदाबाद। डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में महादेव देसाई पब्लिक स्कूल को 65 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। एमडी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में डीपीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। अर्नव भटनागर ने 61 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान दिवित मदान ने 35 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया। महादेव देसाई की ओर से कप्तान दक्ष चौधरी ने तीन और कृष्ण साहनी ने दो विकेट लिए। जवाब में महादेव देसाई की टीम 16 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। विवान कुकरेजा ने चार और मेहान ने दो विकेट झटके। अर्नव भटनागर को उनकी 95 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद