फरीदाबाद। सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र, पीतल का घंटा और हजारों रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-31 में 19 मई 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। सेक्टर-29 निवासी भारत राजपाल ने पुलिस चौकी सेक्टर-28 में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने मकान में मंदिर बना रखा है। 18 मई की रात करीब 10 बजे मंदिर बंद कर ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो गेट खुला मिला और सामान गायब थे। सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि रात करीब 12:50 बजे ई-रिक्शा में आए 3-4 युवकों ने चोरी की। दानपात्र में करीब 30 से 35 हजार रुपये रखे हुए थे। संवाद