फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी में रहने वाले एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर तीर्थपाल ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। एक राहगीर रवि ने उन्हें गंभीर हालत में बीके सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर तीर्थपाल पर्वतीय कॉलोनी में ही अपना क्लीनिक चलाते थे। उनका अपने भाई से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों में प्रापर्टी का बंटवारा होने के बाद डॉक्टर तीर्थपाल ने अपने भाई के हिस्से का मकान भी उससे खरीद लिया था। मकान का पूरा पैसा लेने के बाद भी उसका भाई मकान की रजिस्ट्री नहीं कर रहा था। इस कारण डॉक्टर काफी दिनों से परेशान थे। शुक्रवार को एनआईटी में रोज गार्डन के समीप डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें