फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल का दौरा पड़ने से डॉक्टर की मौत, परिवार ने आंखें की दान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। महाराष्ट्र के पुणे निवासी डॉक्टर की दिल का दौरा पड़ने से सेक्टर 16 स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टर की मौत से दुखी परिजनों ने इंसानियत की नजीर पेश कर उनकी आंखें दान कर दी हैं। अब डॉक्टर युवक की आंखों से अन्य लोग दुनिया देख सकेंगे। थाना होडल की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आई डोनर काउंसलर भारती ने बताया कि बीके अस्पताल की मोर्चरी में अगर कोई शव हार्ट अटैक से मौत का आता है तो उसके परिजनों की काउंसलिंग कर नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। शनिवार को भी उनको सूचना मिली की एक शव होडल पुलिस की ओर से लाया गया है। शव पुणे निवासी डॉ. कुलदीप का था। उनकी मृत्यु शुक्रवार को सेक्टर 16 स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। जिसके बाद डॉक्टर कुलदीप की पत्नी डॉ. राधिका और अन्य परिजनों की काउंसलिंग कर नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया। परिजनों के द्वारा अनुमति मिलने के बाद नेत्र दान कर आई बैंक में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें