अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची के अद्यतन और शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। गणना प्रपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित है। ऐसे में अब मतदाताओं के पास प्रपत्र जमा कराने के लिए केवल पांच दिन शेष हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने पात्र मतदाताओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को जमा कराने की अपील की है।