फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पटौदी में दिवाली पर फूलों की मांग के साथ बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। दिवाली के मौके पर पटौदी में फूलों की मांग चरम पर रही। गेंदे, गुलाब, सफेद फूलों और कमल के फूलों के दामों में इस बार जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बढ़ती मांग का फायदा फूल विक्रेताओं को मिला जिन्होंने इस शुभ अवसर पर अच्छी-खासी कमाई की। बाजार में गुलाब के फूल 1000 रुपये प्रति किलो, सफेद फूल 600 रुपये किलो, गेंदे के फूल 400 रुपये किलो और कमल के फूल 150 से 250 रुपये प्रति नग तक बिके। वहीं, गेंदे की माला, जो आम दिनों में 10 रुपये में बिकती थी, दिवाली के दिन 70 से 80 रुपये तक बिकी। फूल विक्रेताओं ने बताया कि उन्होंने अधिकतर फूल गाजीपुर फूलमंडी से दिवाली से पहले ही मंगवा लिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें