संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन की पहले सत्र की परीक्षा के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए गए। इनमें जिले के सरकारी स्कूलों के 15 विद्यार्थियों ने बाजी मारी। इन्होंने दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। बता दें कि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए छात्र 25 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जा सकती है। जिले के साहिल ने 98.414 , लोकेश सिंह ने 97.463, गौरव वर्मा ने 97.313, दिव्यांश ने 97.214, लक्षराज ने 97.64, नितिन ने 95.83, रितेश तिवारी ने 93.486, आदित्य ओझा ने 93.357, विकास सिंह ने 90. 541, सूर्यांश ने 90.136, निशांत शर्मा ने 89.458, ऋषि ने 84.652, अमित कुमार ने 80.54, कृष्णदेव ने 75.783 और आदर्श ने 69.615 पर्सेंटाइल प्राप्त किए।