फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के स्वागत की रूपरेखा पर की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सिटी पार्क में देव सेना की ओर से रविवार शाम को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में आयोजित होने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को सफल बनाना रहा। यह पदयात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जाएगी। बैठक में विशेष रूप से यह चर्चा हुई कि जब यह पदयात्रा 9 नवंबर को बल्लभगढ़ पहुंचेगी, तब देव सेना की ओर से स्वागत कार्यक्रम कैसे और अधिक प्रभावशाली एवं दिव्य बनाया जाए। सभी उपस्थित देव सैनिकों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए और संकल्प लिया कि यह आयोजन सनातन धर्म और हिंदू एकता का प्रतीक बनेगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख साथियों में नेमवीर चौधरी, हरीश भाटिया, एम एल गुप्ता, मुकेश कुमार, कृष्ण यादव, पवन प्रजापति आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें