संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के नीलम-बाटा रोड इलाके में निजी अस्पताल द्वारा होटल में आयोजित एक सेमिनार में चिकित्सा क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की गई। सेमिनार में डॉक्टर सुषर्मा शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल में पिछले छह महीनों में 100 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी की गई हैं। रोबोटिक तकनीक से शरीर के जटिल और सूक्ष्म हिस्सों में अधिक सटीकता से सर्जरी संभव हो रही है। वहीं, ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए एडवांस न्यूरोमॉड्यूलेशन यूनिट शुरू की गई है। इसमें आरटीएमएस (रिपीटेटिव ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन) तकनीक की सुविधा मिलेगी। बिना चीरा लगाए चुंबकीय उत्तेजना के जरिए मस्तिष्क के विशेष हिस्सों को सक्रिय किया जाता है।