फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों ने बैठक की। इसमें मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्कों के रखरखाव और पार्किंग जैसे मुद्दों पर बात हुई। निवासियों ने सोसाइटी में अधूरे विकास कार्यों और दैनिक सुविधाओं की समस्याओं पर चिंता जताई। आशीष ने कहा कि कई विकास कार्य अभी पूरे नहीं हुए हैं। इन्हें जल्द पूरा कराने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सुविधाओं में सुधार से निवासियों को राहत मिलेगी और वातावरण बेहतर होगा। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने निवासियों की शिकायतों और सुझावों को संबंधित विभागों व सोसाइटी प्रबंधन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें