छांयसा। ग्राम हीरापुर में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा फरीदाबाद महानगर जगविंदर फोगाट ने दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमल कौशिक द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जगविंदर फोगाट ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी मुद्दे उनके सामने आए हैं, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द से जल्द हल कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों का पटका पहनाकर सम्मान भी किया गया। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे गांव में गंदगी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने मौजूदा सफाई कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग उठाई। इसके अलावा बैठक में बिजली की समस्या को लेकर भी चर्चा हुई। जगविंदर फोगाट ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद