फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क पर बह रहा है गंदा पानी, लोग परेशान

Wed, 21 Jun 2023 06:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन फोटो- सड़क पर बह रहा है गंदा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। महावीर कॉलोनी की गलियों में गंदा पानी भरा होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी की सभी नालियां कूड़े से भरने की वजह से बंद पड़ी है। करीब एक सप्ताह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम के कर्मचारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

महावीर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र शर्मा, बिशन बंसल, सपना गुप्ता शारदा गुप्ता, वरुण गुप्ता, राम किशन मित्तल, रेनू शर्मा, प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में करीब 150 मकान बने हुए हैं, जिसमें करीब 2 हजार लोग रहते हैं। लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह से सीवर की सफाई नहीं होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा एक गंदे पानी की निकासी वाली लाइन को मिट्टी डलवाकर बंद करवा दिया है। इसलिए गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इस समस्या के बारे में नगर निगम के अधिकारियों को मौखिक व लिखित तौर पर अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब कॉलोनी वासियों को डर लगा रहता है कि वह किसी गंभीर बीमारी की चपेट में ना आ जाए।
विज्ञापन


-
लोगों से बातचीत
गंदा पानी सड़कों पर बहने की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। छुट्टियां होने के बावजूद भी बच्चे खेलने नहीं जा पा रहे हैं। - प्रमोद गुप्ता, महावीर कॉलोनी
विज्ञापन


एक सप्ताह से सड़क पर गंदा पानी बहने की वजह से लोगों में महामारी फैलने का डर लगा रहता है। - बिशन बंसल, प्रधान महावीर कॉलोनी एसोसिएशन

बड़ी लाइन पर निर्माण कार्य चलने की वजह से मिट्टी डलवा कर बंद करवा दिया गया है। काम पूरा होने के बाद खोल दिया जाएगा। - ब्रिज मोहन शर्मा , सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें