संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पलवल से मथुरा और कोसीकलां तक जल्द ही सीधी रेल सेवा की सुविधा मिल सकती है। उम्मीद है कि जून से यह सुविधा मिल जाए, जिससे क्षेत्रीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली-पलवल की दो ईएमयू लोकल ट्रेनों का विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत एक ट्रेन को कोसीकलां तक और दूसरी को मथुरा तक बढ़ाया जा सकता है। रेल सेवा दिल्ली से पलवल होते हुए संचालित होगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।