फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद से कई राज्यों के लिए सीधी बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के बल्लभगढ़ बस डिपो और एनआईटी बस अड्डा से कुछ प्रमुख शहरों के लिए बसें जरूर संचालित होती हैं, लेकिन कई अहम रूट आज भी या तो बंद हैं या फिर शुरू ही नहीं हो पाए हैं। सबसे बड़ी कमी उत्तराखंड और पंजाब रूट पर देखने को मिलती है। देहरादून के लिए चलने वाली सीधी बस सेवा कम सवारियों के कारण बंद कर दी गई, जबकि हरिद्वार के लिए रात आठ बजे की सेवा भी स्थगित है। इसी तरह पंजाब के बड़े शहरों जैसे बठिंडा, लुधियाना और अमृतसर के लिए बल्लभगढ़ से कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। राजस्थान की बात करें तो अजमेर, कोटपूतली और जोधपुर जैसे शहरों के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए स्थिति और भी खराब है। देवरिया, सीवान और गया जैसे शहरों के लिए फरीदाबाद से कोई सीधी सरकारी बस नहीं है। नजदीकी शहरों के लिए भी हालात बेहतर नहीं हैं। अलीगढ़ के लिए भी परमिट की दिक्कतों के कारण हरियाणा रोडवेज की नियमित सेवा नहीं चल पा रही है। गुरुग्राम जैसे प्रमुख कॉर्पोरेट शहर के लिए बल्लभगढ़ से सीधी बसें तो हैं लेकिन रात आठ बजे के बाद संख्या बेहद कम है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है ।लोगों की मांग है कि इन प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए।
वर्जन
फिलहाल ड्राइवरों की कमी है, जैसे ही इसमें सुधार होगा बसों के रूट बढ़ाए जाएंगे। नवनीत बजाज, यातायात प्रबंधक बल्लभगढ बस डिपो हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें