120 किलोग्राम भार वर्ग में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा के युवा पावरलिफ्टर दीपेश मोर ने पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। दीपेश ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। दीपेश का चयन भारत की 16 सदस्यीय टीम में हुआ था। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा से केवल दीपेश मोर का चयन हुआ था। पिछले पांच वर्षों से पावरलिफ्टिंग में लगातार मेहनत कर रहे दीपेश इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2026 की हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते, जबकि नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। बता दें कि दीपेश मूल रूप से सोनीपत जिले के गांव बड़ौदा के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर-55 में रह रहे हैं।