फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सैनिक कॉलोनी के लोगों की मुश्किल हुई डगर

Fri, 07 Jul 2023 08:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कॉलोनी के लोगों की मुश्किल हुई डगर
विज्ञापन


फरीदाबाद। पहले टूटी सड़कें और अब निगम द्वारा मलबे के नाम पर डाले गये बड़े-बड़े पत्थरों ने सैनिक कॉलोनी के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इनके कारण हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। आरडब्ल्यूए प्रधान सुनील कुमार और उप प्रधान महेश पाल ने बताया कि सेक्टर में टूटी सड़कें लोगों के बीच मुसीबत बनी हुई हैं। ऐसे में लोगों ने स्वयं गड्ढों को भरना शुरू कर दिया। जिसके बाद निगम ने सड़कों के गड्ढों की मरम्मत के लिए अलग-अलग स्थानों पर मलबा डालकर छोड़ दिया। मलबे के नाम पर सड़कों के गड्ढों में डाले गये बड़े-बड़े पत्थर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें