फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने एक बार फिर परचम लहराया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मीडिया फेस्ट-2026 में विभाग के छात्र धीरेन सिंह द्वारा निर्देशित उत्कृष्ट वृत्तचित्र ज्योतिसर- गीता का जन्म स्थल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा धीरेन सिंह की सफलता हमारे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और रचनात्मक दृष्टिकोण का प्रमाण है। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि धीरेन सिंह अन्य विद्यार्थियों के लिए उदाहरण हैं। संवाद