संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन-गढ़ी विनोदा मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी पर पीछे बैठकर जा रहे एक युवक के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि मानपुर गांव के रहने वाले महीपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च की रात वह अपने पिता के साथ स्कूटी पर पीछे बैठकर गढ़ी विनोदा स्थित अपने प्लाट पर जा रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और महीपाल के हाथ से उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। अंधेरे और बाइक की तेज रफ्तार के कारण पीड़ित आरोपियों को पहचान नहीं सका। शिकायत मिलने पर हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। संवाद