फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अतिरिक्त उपायुक्त ने की समाधान शिविर समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर तय समय सीमा में निपटाया जाए। कोई भी शिकायत लंबित न रहे। प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित शिविर में शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जयदीप कुमार ने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए आमजन से भी अपील की कि वे शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बैठक में एसडीएम ज्योति, एएसपी ममता खरब, नगराधीश अप्रतिम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें