फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बुझ गया घर का इकलौता चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। कोंडल से औरंगाबाद रोड पर भगत भट्ठा को जाने वाले रास्ते के पास बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार कोंडल निवासी सिकंदर की मौत हो गई, नौजवान सिकंदर की मौत की खबर मिलने पर पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार कोंडल निवासी सिकंदर औरंगाबाद से कोंडल आ रहा था। कोंडल रोड पर भगत भट्ठा को जाने वाले रास्ते पर बेलगाम तेज रफ्तार बिना ट्रैक्टर ने बाइक सवार सिकंदर को टक्कर मार दी, आनन फानन में सिकंदर को अस्पताल ले गए जहां सिकंदर की मौत हो गई। परिजनों ने मुण्डकटी थाना में शिकायत दर्ज कराकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भगत भट्ठा को जाने वाले ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चलते हैं, इस रास्ते पर पहले भी कई दुर्घटना हुई हैं। इस पूरी सड़क पर कोई भी संकेतक बोर्ड भी विभाग द्वारा नहीं लगाया गया है। इस सड़क में कई तीव्र मोड़ भी हैं , इस सड़क पर दुर्घटना से मौत का कई बार हो चुकी हैं। तेज रफ्तार चलने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें