हथीन। बढ़ती धुंध को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग के एसडीओ विपिन व्यास ने बताया कि विभाग का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदमों उठाना और इसकी निरन्तर समीक्षा करना है। उन्होंने कहा कि सड़कों को दुर्घटनाओं से मुक्त करने के उपाय किए जा रहे हैं। संभावित कारणों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, संकेतक पट्टिकाओं की कमी है या ब्लैक स्पॉट्स मौजूद हैं, वहां तुरंत सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों में बने गड्ढों को तुरंत प्रभाव से भरने के निर्देश स्टाफ को दिए गए हैं। संवाद