संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में सोमोति क्रिकेट क्लब ने फरीदाबाद फाइटर्स को सात विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में बल्लेबाजी को आई फाइटर्स की टीम 14.2 ओवर में 124 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से ओपनर सचिन ने 48 रन बनाए। सोमोति की ओर से देवांश ने चार और गौरव ने तीन विकेट झटके जबकि यश को दो विकेट मिले। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई सोमोति ने 14.3 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर मुकाबला जीता लिया। टीम के लिए सुजल ने 33 रन बनाए। फाइटर्स के लिए सचिन ने दो और मृदुल एक विकेट लिया। देवांश को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।