अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-48 आरडब्ल्यूए चुनाव में देव सिंह गोसाई को चेयरमैन नियुक्त किया गया। देव सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सेक्टर-48 में मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिसे जल्द ही दूर कराया जाएगा। सेक्टर की सुरक्षा भी सबसे बड़ा मुद्दा है, उसके लिए प्राइवेट गार्डों को गेट पर लगाया जाएगा। इस मौके पर लोकेंद्र बिष्ट, बनवीर सजन, लक्ष्मण नेगी, सुधीर कपूर, डॉ. राजपाल, कपिल नेगी, योगेश, दिनेश, विनोद रावत, आरपी भट्ट व विनय सजवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।