फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देव बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दशहरा मैदान पर रविवार को फरीदाबाद वॉरियर्स और फरीदाबाद सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में फरीदाबाद वॉरियर्स ने 65 रनों से जीत दर्ज की। 16 ओवर के इस मुकाबले में वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से संजू ने 55, देव और गोलू ने 26-26 रन का योगदान दिया। सुपर किंग्स की ओर से राकेश, अभिषेक, रोहित और राहुल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम 10.4 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अविनाश ने 42, रोहित ने 32 जबकि राजेश ने 21 रन का योगदान दिया। वॉरियर्स की ओर से देव, शौर्य और पुष्कर ने दो-दो जबकि हृदय और संजू ने एक-एक विकेट लिया। देव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें