बल्लभगढ़। एचटेट परीक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजना तैयार की है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 6 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि निगरानी के लिए छतों पर 2 अतिरिक्त पुलिसकर्मी नियुक्त रहेंगे। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु प्रत्येक केंद्र पर 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।