फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में डेंगू और मलेरिया का डंक, एक-एक मरीज मिला

Thu, 20 Jul 2023 07:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लार्वा मिलने पर 850 को नोटिस, बाढ़ प्रभावित हिस्सों में ज्यादा खतरा, बढ़ाई गई फॉगिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में डेंगू मलेरिया के एक-एक मरीज मिले हैं। मरीज की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। विभाग की ओर से बीमारी को नियंत्रित करने के लिए छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, लार्वा मिलने पर लगभग 850 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।

बारिश व बाढ़ के कारण शहर में जल जनित बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रतिदिन ओपीडी में पेट में इंफेक्शन, वायरल बुखार, त्वचा रोग, पेचिश, डायरिया और आंखों में जलन के 40 फीसदी मरीज पहुंच रहे है। नेत्र रोग विशेषज्ञ और सामान्य रोग चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भीड़ नजर आई। ऐसे में डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने से विभाग ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। अब तक लगभग 850 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन



बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग परेशान
बाढ़ की पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों से लोग परेशान है। बसंतपुर निवासी खुशबू ने बताया कि पानी तो कम हो गया है, लेकिन मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया है। बेहद परेशानी हो रही है दिन और रात को घर में रहना मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ हिस्सों में फॉगिंग कराई गई है, लेकिन अभी हमारे घरों में फॉगिंग नहीं हो पाई है।


49 टीमें कर रही जांच
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18 जुलाई को एसी नगर में 45 वर्षीय व्यक्ति डेंगू से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जा रही है। मरीज के घर और आसपास के एरिया में फॉगिंग कराई जा रही है। बता दें कि 3 जुलाई को हनुमान नगर गली नंबर-7 निवासी 19 वर्षीय मरीज मलेरिया से संक्रमित मिला। विभाग ने मरीज के घर के आसपास जांच करके एहतियात बरतने के निर्देश दिए। मलेरिया से संक्रमित मरीज अब स्वस्थ घोषित हो चुका है। एक जुलाई से डेंगू जागरूकता माह चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 49 टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन
जिले में एक डेंगू और मलेरिया के मरीज की पुष्टि हुई है, विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त फॉगिंग बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील है कि अभियान में सहयोग करें कहीं भी पानी एकत्रित न होने दें।
- डॉ. राम भगत, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें