हिंदू संगठन का बदरपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन
फरीदाबाद। नूंह दंगे को लेकर बुधवार को बदरपुर बॉर्डर पर हिंदू संगठन के लोगों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से घटना में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द उपद्रवियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन और बड़ा किया जाएगा। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो