संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीटीपी की ओर से बृहस्पतिवार को कैल गांव में अवैध निर्माण को लेकर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। इस कार्रवाई में 3 औद्योगिक संरचनाएं, 2 चहारदीवारी, 3 निर्माणाधीन संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी का कहना है कि कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से कब्जा किया गया था। शिकायत मिलने के बाद विभाग द्वारा कार्रवाई की गई।