फरीदाबाद। गांव चीरसी में 60 से 70 परिवारों को रास्ते और बिजली की सुविधा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय घुमंतू सपेरा विकास महासंघ ने इस संबंध में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत देकर राहत की मांग की है। महासंघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान का आरोप है कि रास्ते बाधित होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बिजली कनेक्शन में बाधा आने की भी शिकायत की गई है। संगठन के अनुसार, 22 सितंबर को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। महासंघ ने प्रशासन से जांच कराकर प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की मांग की है। संवाद