फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध बूचड़खाने को बंद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर अवैध बूचड़खाने को हटाने के लिए गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी की ओर से नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि शहर में जगह जगह अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर के बीचों बीच हार्डवेयर चौक पर स्थित बूचड़खाने को नहीं हटाया जा रहा है। उनका आरोप है कि उसके पास किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं है। बूचड़खाने की गंदगी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस गलत कार्य के लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। अब उन्होंने नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें