छांयसा। गांव फतेहपुर बिल्लौच में 26 अप्रैल को हुए कथित हथौड़ा कांड को लेकर सैन समाज ने सैन धर्मशाला में पंचायत की। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आसपास के कई जिलों से समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे। बताया गया कि गांव के ही मनीष नामक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर उसके पैर तोड़ दिए थे। घटना को लेकर समाज में रोष व्याप्त है। पंचायत में पहुंचे समाज के लोगों ने पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग उठाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एडवोकेट प्रदीप सैन ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की। संवाद