फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन की मांग तेज, केंद्रीय राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान होकर सेक्टर-75 स्थित बीपीटीपी पी ब्लॉक के निवासियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। निवासियों ने बिजली के व्यक्तिगत कनेक्शन की मांग को लेकर जल्द समाधान की मांग की है। निवासी ज्ञानेंद्र त्यागी, राकेश जैन और सुरेंद्र वत्स का कहना है कि वे पहले भी कई बार जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा और बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल से इस समस्या को लेकर गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।निवासी कृष्ण मित्तल और निहारिका ने बताया कि करीब एक दशक पहले बिल्डर ने प्लॉट बेचते समय बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन आज भी क्षेत्र के लोग इन सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। निवासियों के अनुसार, बीपीटीपी ब्लॉक में अब तक व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। बिल्डर ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से सिंगल प्वाइंट कनेक्शन लिया हुआ है और उसी के माध्यम से पूरे ब्लॉक में बिजली सप्लाई की जा रही है। आरोप है कि बिल्डर इस व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं से अधिक शुल्क वसूल रहा है, जिसमें मेंटेनेंस और कॉमन एरिया बिजली शुल्क भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें