दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रविवार को फरीदाबाद के गांव पल्ला के पास रेलवे लाइन के नीचे से पानी सप्लाई की लाइन निकालने के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। लाइन निकालने के दौरान रेलवे लाइन की पटरी जमीन में धंस गई, जिससे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन करीब एक घंटे तक बोडाकी रेलवे-स्टेशन पर खड़ी रही। ऐसे में अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित रही।