फरीदाबाद। जीएल डागर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में द एलीट इलेवन ने काउंटी क्रिकेट क्लब को नौ रन से हराया। काउंटी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। द एलीट इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए। हिमांशु ने नाबाद 42 रन बनाए। कप्तान राहुल पांडे ने 39 रन और नीरज ने 23 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काउंटी क्रिकेट क्लब 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन ही बना सकी। अयान अली ने 41 रन और शहजाद ने 22 रनों का योगदान दिया। द एलीट इलेवन की ओर से रोहित नरवाल, मनु कुमार और कुश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। आठ रन और तीन विकेट लेने वाले रोहित नरवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद