फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रुद्र क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी में खेले गए मुकाबले में स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने रुद्र क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हरा दिया। रुद्र क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जवाब में स्लेज हैमर की टीम ने 34.5 ओवर में पांच विकेट पर 217 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। रुद्र क्रिकेट अकादमी की ओर से समीर खान ने 58 रन की पारी खेली। देवांश भडोला ने 43 और आरव दुआ ने 22 रन बनाए। स्लेज हैमर की ओर से एएस सत्यम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्लेज हैमर की ओर से चैतन्य ने नाबाद 58 रन बनाए। करन चंडीला ने 48 रन और दक्ष ने नाबाद 42 रन की पारी खेली। रुद्र की ओर से आशीष और देवांश भडोला ने दो-दो विकेट लिए। 42 रन और एक विकेट लेने वाले दक्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें