अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा महिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट टीम में दीपिका कुमारी का चयन हुआ है। दीपिका रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती हैं। दीपिका राइट हैंड ओपनर बल्लेबाज और विकेट कीपिंग करती है।
रविंद्र फागना स्पोर्ट्स प्रमोशन के चेयरमैन सतीश फागना ने बताया कि दीपिका कुमारी ने हाल ही में सुल्तानपुर में कैंप मैं भाग लिया था। दीपिका ओपनर बल्लेबाज व विकेट कीपर है। दीपिका कुमारी ने पिछले साल 2022-23 सीनियर महिला टीम व जूनियर महिला अंडर-15 में शानदार प्रदर्शन किया था। दीपिका का चयन एनसीए अकेडमी बंगलुरू में भी हुआ था। दीपिका चार साल से रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी में कोच धर्मेद्र फागना के नेतृत्व में अभ्यास कर रही है। पिता संजय कुमार ने कहा कि दीपिका का अन्य मैचों में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उनका पहला मैच हरियाणा और त्रिपुरा के साथ इंदौर मध्यप्रदेश में खेला जाएगा।