फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खेत में पड़ा मिला बिना हाथ-पैर के महिला का शव, पहचान नहीं

Tue, 26 Dec 2023 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- जानवर द्वारा शव को नोंचने की आशंका, खेत मालिक ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव बघौला के जंगल में एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव के दोनों हाथ और पैर गायब हैं। देखने में लगता है कि किसी जानवर द्वारा शव को नोचा गया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। गदपुरी थाना पुलिस ने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चला पाया है। खेत मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गदपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह के अनुसार गांव पातली कलां निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। उसने गांव बघौला में खेती-बाड़ी के लिए जमीन पट्टे पर ली हुई है। मंगलवार दोपहर के करीब डेढ़ बजे वह खेतों पर काम करने के लिए गया था। उसने देखा कि खेत के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। महिला के हाथ-पैर नहीं थे। लग रहा है कि किसी जानवर ने उसे हाथ व पैरों को नोच कर खा लिया है। शव कई दिन पुराना लग रहा था। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी अमन प्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान व पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शव के पास से पहचान संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। कई दिन पुराना शव होने के कारण चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों को पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें