फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीडी स्पोर्ट्स अकादमी 39 रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डीडी स्पोर्ट्स अकादमी ने सोमवार को 40 ओवर के मैच में क्बल-7 अकादमी पर 39 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडी ने 181 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लवकुश ने 51, देवांश ने 23 और टीजी ने 20 रन की पारी खेली। वहीं, क्बल-7 के शशांक और कोहिनूर ने तीन-तीन, मनीष ने दो जबकि देव और दिव्यांश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्बल-7 केवल 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से काहिनूर ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। डीडी के मोहित ने चार, मोहित कुमार और आरव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें