फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीसीपी ट्रैफिक ने काटे बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान

Thu, 20 Jul 2023 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- जागरूक करने के लिए चालान के साथ हेलमेट भी बांटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने बृहस्पतिवार को खुद बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान काटे। इसके बाद 25 चालकों को हेलमेट भी दिए गए। अजरौंदा चौक पर विद आउट हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 625 चालान काटे गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया डीसीपी ट्रैफिक ने चालान काटने के साथ 25 लोगों को हेलमेट भी दिए। चालकों को जागरूक करते हुए डीसीपी ने कहा दोपहिया वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है। रोड पर दर्शाई स्पीड से ज्यादा तेज गति से वाहन नही चलाना चाहिए। वाहन निर्धारित लाइन में ही चलाएं। बारिश के समय में वाहन की गति धीमी रखें। उन्होंने बताया लोगों की सुविधा के लिए ई चालान सुविधा लागू किया गया है। कई बार नगद पैसे पास न होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगद राशि के बिना व्यक्ति ऑनलाइन चालान नहीं भर पाता था और उसे कोर्ट जाकर चालान भरना होता था। अब डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं क्यू आर कोड के माध्यम से व्यक्ति ई-चालान मशीन के द्वारा भुगतान कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें