फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीसीपी ने अर्धसैनिक बल के साथ निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी में लोगों को भाईचारे की भावना बढ़ावा देने का दिया संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादयान ने बृहस्पतिवार को अर्धसैनिक बलों के साथ एनआईटी क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और भाईचारे की भावना को बढ़ाने का संदेश दिया। डीसीपी मार्केट में लोगों से मिले और दुकानदारों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

पैदल मार्च का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच तालमेल बिठाकर समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना रहा। इसके साथ ही आपराधिक किस्म के लोगों के मन में पुलिस का खौफ पैदा होगा। मार्च के दौरान डीसीपी ने लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखने और भाईचारे की भावना बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में लोग पुलिस का सहयोग करके शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं। पुलिस से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत 112 पर दें ताकि पुलिस समय पर कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें