बल्लभगढ। डीसीपी राजेश दुग्गल ने मंगलवार को बल्लभगढ़ जोन के सभी ओयो होटल संचालकों को बुलाकर एक मीटिंग ली। इस दौरान सिटी बल्लभगढ़ एसीपी मनीष सहगल, थाना सिटी, थाना सेक्टर 8, आदर्श नगर, सदर बल्लभगढ़ के प्रभारी व करीब 50-60 संचालक शामिल थे। डीसीपी ने संचालकों को आदेश दिए कि होटल में आने वाले नागरिकों की रजिस्टर में एंट्री अनिवार्य करनी होगी। होटल में सीसीटीवी कैमरे तत्काल प्रभाव से लगाएं। गलत गतिविधियां जैसे जुआ खिलाना, शराब पिलाना व अन्य अनैतिक कार्य होटल में न कराएं। ऐसा होता पाए जाने पर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीटिंग में मौजूद एसीपी व सभी थाना प्रभारियों को समय-समय पर होटल चेक करने के आदेश दिए।