फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीनो जोन में डीसीपी सहित पुलिस अधिकारियों ने की सदभावना बैठक

Sun, 06 Aug 2023 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों जोन में डीसीपी सहित पुलिस अधिकारियों ने की सद्भावना बैठक
विज्ञापन

अधिकारी बोले - भाईचारा बनाए रखें और अफवाहों से बचें, पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए
लोगों ने किया जिले में अमन चैन बनाए रखने का वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नूंह दंगे के छह दिन बाद शहर में इंटरनेट की सुविधा बहाल कर दी गई। वहीं, तीनों जोन के डीसीपी व एसीपी ने अपने-अपने इलाके के लोगों के साथ सद्भावना बैठक की। डीसीपी एनआईटी नरेेंद्र कादयान ने गांव बडखल, अंखीर, धौज, समयपुर और सिकरोना के प्रमुखों की बैठक की। इसमें शेर मोहम्मद, सेठी, खूवी प्रधान, सरफू, सरदार खान, फतेह अली खान, मुन्ना खान, ब्रह्मपाल डेरी वाला, सहाब खान, अमीत मेवला महाराज पुर, हरकेश बडखल, सलमू, शारुख खान और चमन के अलावा तीन सौ लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने जिले में अमन चैन बनाए रखने का वादा किया।
एसीपी तिगांव राजेश लोहान, तहसीलदार तिगांव अजय कुमार व सदर थाना प्रभारी महेंद्र पाठक ने गांव फतेहपुर बिल्लोच और डीग के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि भाईचारा बनाए रखें और अफवाहों से बचें। पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए है। असामाजिक तत्वों ने भाईचारा बिगड़ने की कोशिश की तो बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान डॉ. जगदीश गोयल, योगेश गर्ग, ओमप्रकाश यादव, डाली मास्टर, मास्टर दलेर सिंह सैनी, शिवचरण, गनेशी वर्मा, दिनेश अग्रवाल, विशाल गर्ग, अरुण सैन और विष्णु नम्बरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद व थाना प्रबंधक सेक्टर-58 अनूप ने सिकरोना, समयपुर, भनकपुर, कबूलपुर, जखुपुर, लतीफपुर, करनेरा इत्यादि गांव के गणमान्य व्यक्तियों साथ बैठक की। यहां गांव समयपुर और सिकरोना से सरपंच जितेन्द्र, आनंद नम्बरदार, नरेन्द्र कुमार चौकीदार, श्रीपाल डागर पूर्व सरपंच, सोनी मैम्बर, रोहताश, ललित सिरोही, तेज सिंह नम्बरदार, जेपी सिरोही, भगत सिंह पूर्व पार्षद, संतोष, ज्योति, मनोज, धीरज,मोनिका, नेहा, ललिता इत्यादि शामिल हुए। पुलिस ने लोगों से अपील की है वह युवाओं को किसी भी धार्मिक उन्माद से दूर रखें। ऐसा करते हुए पाए जाने पर 14 साल तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस जिले में पेट्रोलिंग कर रही है। कभी भी कोई समस्या या जानकारी के लिए डायल 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें