फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को डीसी क्रिकेट हुडा अकादमी ने एसआईसीए को पांच विकेट से हराया।एसआईसीए की पूरी टीम 37.1 ओवर में 182 रन पर सिमट गई। राहुल शानी ने 26, कप्तान अमन गुप्ता ने 21 और अंशुमान कनौजिया ने 19 रन जोड़े। डीसी के कप्तान निर्भय सिंह और दिव्यम ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में डीसी हुडा अकादमी ने 34.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 188 रन बना लिए। वरुण ने 69 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खेली। तीन विकेट और 18 रन बनाने वाले निर्भय सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद