फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीएवी एनआईटी की टीम सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में डीएवी सेक्टर 49 को हराया
विज्ञापन


फरीदाबाद। वजीरपुर स्थित चंदीला क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए डीएवी सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डीएवी एनआईटी की टीम ने जीत दर्ज की। टीम ने अंडर 14 टूर्नामेंट में डीएवी सेक्टर 49 को 34 रनों से हरा दिया। 10 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एनआईटी -3 ने तीन विकेट पर 100 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए करण चंदीला ने 47 रन बनाए जबकि टीम को 43 रन अतिरिक्त के मिले। डीएवी 49 के लिए प्रथम और अरशद खान ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी 49 की टीम पांच विकेट पर 66 रन ही बना सकी। टीम के लिए हरमन आहूजा ने 18 और देव ने 14 रन बनाए। एनआईटी 3 के लिए सात्विक बब्बर और प्रीतराज ने एक-एक विकेट लिया। करण चंदीला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें