फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेटियां ने खूब पढ़इयो रे की प्रस्तुति से समाज को संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मेले में दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य चौपाल पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति और परंपरागत वेशभूषा में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। इन विद्यार्थियों की ओर से बेटियां ने खूब पढ़इयो रे से सामाजिक संदेश दिया गया। साथ ही छात्रों ने तीन रंगों का लहराए ये तिरंगा और दूसरे लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी, स्टाफ सदस्य व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें